.

Registration No

RAE/09221/2025-2026

Helpline No :- 8019412016

जन शक्ति युवा संस्थान में आपका स्वागत है।

जनशक्ति युवा संस्थान एक सामाजिक संस्थान है, जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के हित और विकास के लिए कार्य करना है। संस्थान किसानों, युवाओं,छात्रों को जागरूक एवं सशक्त बनाने, जरूरतमंद एवं दिव्यांग लोगों की सहायता करने,समाज में सहयोग, सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देना,समाज में जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक असमानता को समाप्त करने की दिशा में जागरूकता फैलाना, तथा सभी लोगों के बीच समानता, भाईचारा, सम्मान और एकता की भावना को मजबूत करना, संस्थान वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी कार्य करता है और युवाओं और छात्रों को सकारात्मक सामाजिक कार्यों से जोड़ना तथा लोगों को उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक के साथ साथ महिला महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना भी प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।


हमारे बारे में

मैं राम करन उर्फ डॉ. करन भारत, भूतपूर्व सैनिक, जनशक्ति युवा संस्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, आप सभी का स्वागत करता हूँ। जनशक्ति युवा संस्थान की स्थापना 17 मई 2026 को समाज में एकता, समानता, जागरूकता और जनहित के कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई। जनशक्ति युवा संस्थान एक सशक्त, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित सामाजिक संस्थान के रूप में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा विश्वास है कि समाज की प्रगति तभी संभव है, जब सभी वर्गों के लोगों को समान सम्मान और समान अवसर मिले।

                                                          Read More...

समाज सेवा करने और जनशक्ति युवा संस्थान के साथ मिल कर कार्य करने का एक सुनहरा मौका हम सब के पास है तो चलिए मिल कर लोगों की समस्यों का निदान करे और समाज के अंदर से जाति वाद की भावना को दूर करने का प्रयास करें
आप लोगों का सहयोग इस संस्थान के द्वारा किए गए वादों को पुरा करने में सहयोग प्रदान करेगा

धन्यावाद